रायपुर : रायपुर के निमोरा में 30 दिसम्बर को होगा जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण

        रायपुर: राज्य के 33 जिला पंचायतों के अध्यक्ष पदों के प्रवर्गवार आरक्षण एवं प्रवर्गवार महिलाओं के स्थानों का आरक्षण 30 दिसम्बर को होगा। आरक्षण की यह कार्यवाही संचालक पंचायत द्वारा सुबह 10 बजे से ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की आम सूचना का प्रकाशन संचालक पंचायत द्वारा 23 दिसम्बर को किया गया है। संचालक पंचायत द्वारा आरक्षण की कार्यवाही की जानकारी 30 दिसम्बर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रेषित की जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर : सूरज की किरणों से खेमचंद के घर आई खुशहाली

                बिजली बिल हुआ शून्य, अतिरिक्त बिजली से खाते में...

                Related Articles

                Popular Categories