रायपुर : मंत्री राजवाड़े ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर उन्हें किया नमन

          रायपुर: महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ पत्रकार, कवि, भारतरत्न परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 25 दिसंबर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की भूमिका हम सभी के लिए सदैव यादगार और विस्मरणीय रहेगी द्य छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की 25 वर्ष में प्रवेश कर चुका है हमारी साय सरकार ने अटल जी की स्मृति में इस वर्ष रजत जयंती को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। अटल जी की याद में उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी का सपना था एक सशक्त, समृद्ध और खुशहाल भारत। इस सपने को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सभी अटल जी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना योगदान देकर अटल जी के स्वर्णिम भारत के स्वप्न को पूर्ण विकसित छत्तीसगढ़ विकसित भारत का निर्माण करने का दृढ़ संकल्प लेते हैं। मैं पुनः श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें नमन करती हूं।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

                    प्रमुख सचिव बोरा ने कंटेनर में खाली बोतल डालकर लोगों...

                    रायपुर : सरगुजा और बस्तर संभाग में डेयरी विकास को मिलेगी नई गति

                    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्नरायपुर (BCC NEWS...

                    Related Articles

                    Popular Categories