कोरबा : शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ  कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

              कोरबा (BCC NEWS 24): शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2024 से 03 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। पृथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकला गया यह कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ हो कर शिवाजी नगर डांडिया मैदान स्थित श्रीशक्ति मा दुर्गा मंदिर से पुनः कथा स्थल पहुंची यह दिव्य कथा वाचन कार्यक्रम प्रत्येक दिन दोपहर 03:00 बजे से आयोजित होगा। कथा के वाचक श्री प्रकाश शर्मा पिसौद (चांपा) जी होंगे, जिनकी कथाओं में गूढ़ आत्मज्ञान और श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत वर्णन होता है।

              कार्यक्रम स्थल होगा – एल.आई.जी. 50, शिवाजी नगर, निहारिका, कोरबा। इस आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा, जो हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य और भगवान श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से अवगत कराती है। कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और नैतिकता के सिद्धांतों को समझा जाता है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं। नामदेव परिवार ने यह आयोजन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विशेष रूप से तैयार किया है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बन सकें। कथा में भक्तिमार्ग, भगवान की उपासना और जीवन के सही मार्गदर्शन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। 


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट

                              राज्यपाल डेका ने रक्षा विशेषज्ञों को छत्तीसगढ़ की विशेषताओं...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पारित

                              धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण और पारदर्शिता की दिशा में...

                              रायपुर : अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

                              उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories