दुर्ग: ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को चपेट में लिया, महिला की दर्दनाक मौत, हादसे में सिर धड़ से अलग हुआ; पति की हालत नाजुक

          दुर्ग: जिले में नेहरू नगर गुरुद्वारा के सामने हुए एक सड़क हादसे में आम्रपाली निवासी महिला कमलेश अग्रवाल की मौत हो गई। ट्रेलर ने बाइक सवार राकेश अग्रवाल और उसकी पत्नी कमलेश को चपेट में लिया। ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

          हादसे में कमलेश का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं राकेश को भी गंभीर चोट आई। घटना की खबर लगते ही 112 की टीम घटना स्तर पर पहुंची। घायल राकेश अग्रवाल को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं कमलेश के शव को सुपेला अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

          पुलिस ने महिला के पास से कुछ जेवर बरामद किए।

          पुलिस ने महिला के पास से कुछ जेवर बरामद किए।

          मामले की सुपेला पुलिस जांच में जुट गई है। वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि हादसे का कारण स्पष्ट हो सके। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्थानीय संसाधन और महिलाओं के कौशल से बन रही आकर्षक राखी

                    राखी त्यौहार को लेकर तैयार हैं लोकल उत्पादरायपुर (BCC NEWS...

                    रायपुर : अबूझमाड़ की पारंपरिक स्वास्थ्य और भोजन परंपरा पर विदेशों से भी हो रहा शोध

                    वैद्य सम्मेलन में पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और वनौषधियों...

                    Related Articles

                    Popular Categories