रायपुर : राज्यपाल डेका को मिला फ्लावर शो का आमंत्रण

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में प्रकृति की ओर संस्था के अध्यक्ष श्री मोहन वरल्यानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नेहरू-गांधी उद्यान रायपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फ्लावर शो के लिए आमंत्रित किया। साथ ही बांस के कपड़े से बना तौलिया भेंट किया। राज्यपाल ने पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण के लिए संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्याे की सराहना की। इस अवसर पर संस्था के श्री निर्भय धारीवाल, श्री जयेश पिटालिया और डॉ. अनिल चौहान भी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : 211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

                              विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वज वितरण और भव्य रैलीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories