KORBA : सुनालिया रेलवे क्रासिंग में अण्डर पास निर्माण हेतु प्रभावित परिसम्पत्तियों को हटाकर लोक निर्माण विभाग सेतु को सौंपा गया आधिपत्य

              • प्रस्तावित आर.यू.बी. के निर्माण होने से आवागमन होगा आसान

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के संजय नगर में चांपा – गेवरा रेल लाईन के लेवल क्र्र्र्र्र्र्र्रासिंग नं. सी.जी.- 28 सुनालिया ज्वेलर्स के पास आर.यू.बी. के निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा द्वारा 11 मार्च 2024 को जारी किया गया है। आर.यू.बी.निर्माण कोरबा नगरवासियों की पुरानी मांग है। जिसके निर्माण होने से यातायात का दबाव कम होगा तथा आवागमन में लोगों को सुविधा होगी। आर.यू.बी. का निर्माण जल संसाधन विभाग की भूमि पर किया जाना प्रस्तावित है। जिसके एकरेखण में आने वाली अतिक्रमित संरचनाओं का संयुक्त सर्वेक्षण नगर पालिक निगम, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में किया गया है। प्रस्तावित आर.यू.बी. के एकरेखण मार्ग में 95 अतिक्रमित परिसम्पत्ति/ संरचनाएं पाई गई है। जिसमें कुल 88 परिसम्पत्तियों/संरचना का प्रतिकर राशि संबंधितों को भुगतान किया जा चुका है। प्रभावित परिसम्पत्तियों/संरचनाओं में से 90 प्रतिशत से अधिक को हटाया जाकर आधिपत्य लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग को सौंपा जा चुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा ड्राईंग डिजाईन को अंतिम रूपरेखा देकर निविदा आमंत्रित करने की कार्यवाही की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              Related Articles

                              Popular Categories