KORBA : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लेंगे व्यापारियों की बैठक आज

        कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में वृहद आवास के निर्माण को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर गृह पोर्टल का निर्माण कराया गया। पोर्टल के अंतर्गत निर्माण सामग्री हेतु डिस्काउंट पोर्टल का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से हितग्राहियों को सस्ते दाम पर सीमेंट एवं छड़ की व्यवस्था कराया जा सकें। जिससे उन क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में हितग्राहियों को कम दामों पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जा सकें । उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा की अध्यक्षता में समस्त व्यापारियों (छड़ एवं सीमेंट विक्रेता) की 04 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई है। जिले के समस्त व्यापारियों (छड़ एवं सीमेंट विक्रेता) को उक्त बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : केज मछली पालन से रामलाल की आजीविका को मिला नया आधार

                प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत डीएमएफ से मिले...

                रायपुर : ‘सेवा संकल्प’ से ‘सशक्त समाज’ की ओर

                सारंगढ़ में मानव श्रृंखला और नुक्कड़ नाटक के जरिए...

                Related Articles

                Popular Categories