KORBA : सराफा व्यवसायी की हत्या से भयभीत हैं व्यापारी – डॉ. महंत

          कोरबा (BCC NEWS 24): सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की रविवार की रात दो नकाबपोशों द्वारा की गई निर्मम हत्या की घटना पर चिन्ता जताते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए अपनी संवेदना जताई है। डॉ. महंत ने कहा कि रविवार की देर शाम टीपी नगर कोरबा जैसे व्यस्ततम इलाके में घटित इस घटना ने व्यापारियों व आसपास के रहवासियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भयभीत कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने पुलिस प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि कोरबा क्षेत्र में इस तरह की वारदात करने वाले लोगों को जल्द पकड़ कर नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में काम करना नितांत आवश्यक है।



                    Hot this week

                    रायपुर : कभी हाथों में थी बंदूक, अब शान से लहराया तिरंगा

                    112 आत्मसमर्पित युवाओं ने तिरंगा थामकर दिया शांति और...

                    रायपुर : छात्रहित में लिया गया फैसला – मंत्री टंक राम वर्मा

                    छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायराअब 31...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    Related Articles

                    Popular Categories