रायपुर : 20 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 22864 करोड़ रूपए का भुगतान

              • अब तक 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
              • धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव
              • कुल खरीदी का लगभग 78 प्रतिशत धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी
              • 46.47 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 102 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 20 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 22 हजार 864 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

              धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक कुल धान खरीदी का 78 प्रतिशत धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 46.47 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 06 जनवरी 2025 को 69 हजार 922 किसानों से 3.53 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 81 हजार 556 टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 75 हजार 907 टोकन जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

                              5 आरोपी जेल भेजे गएरायपुर (BCC NEWS 24): रायगढ़...

                              रायपुर : जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है – मुख्यमंत्री साय

                              लोक-आस्था, परंपरा और विकास का संगम बना कुँवरगढ़ महोत्सवरायपुर...

                              रायपुर : अवैध खनन मामले में 13 ट्रैक्टर और 1 हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज...

                              रायपुर : बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज से बदलेगी रफ्तार

                              महासमुंद में यातायात को मिलेगा नया आधाररायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories