रायपुर : खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक 9 जनवरी को

              • धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग के संबंध में होगी विस्तार से चर्चा

              रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रि-मंडलीय उप समिति की बैठक कल 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बैठक शाम 4 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित कक्ष क्रमांक एस-3-12 में होगी। मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त एवं वाणिज्यिकर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा सदस्य के रूप शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध खनिज कारोबार पर कसा शिकंजा, एक सप्ताह में 08 वाहन जब्त

                              खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की सतत निगरानी,...

                              रायपुर : वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

                              वीबी जीरामजी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में ग्रामीण श्रमिकों...

                              Related Articles

                              Popular Categories