KORBA : नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित

        कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा कार्यालय में  विशेष कार्यकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अनुभवों का आदान-प्रदान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिचय का अवसर प्रदान करना था। मनोज शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए रखा गया है। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव को पार्टी के विकास के लिए अमूल्य बताया। शर्मा ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य और परस्पर सहयोग आवश्यक है।

        डॉ. राजीव सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए और नए नेतृत्व को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सदैव समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहना है, और इसके लिए संगठन के हर सदस्य को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभानी चाहिए। मनोज शर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी के प्रत्येक सदस्य का आशीर्वाद और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने संगठन में वरिष्ठ, ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और वादा किया कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

        इस बैठक ने संगठन की एकजुटता और सामूहिकता को मजबूती देने का संदेश दिया और सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व गृह मंत्री ननकी राम,पूर्व महापौर जोगेस लाम्बा,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी,पूर्व विधायक राम दयाल उइके,जिला उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया,आलोक सिंह, आकाश सक्सेना,संजय भावनानी , मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी, पंकज सोनी, चूलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चन्द्र ,  सतीश झा, प्रदेश कोषाध्यक्ष  विकास झा , मनोज मिश्रा, नरेंद्र देवांगन, पवन सिन्हा ,उदय शर्मा  उपस्थित थे। 



                Hot this week

                KORBA : सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 133 आवेदन, 70 का हुआ निराकरण

                ग्रामीणों को किसान किताब, अधिकार अभिलेख, आयुष्मान कार्ड सहित...

                KORBA : सिंघिया में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 436 आवेदन, 92 का निराकरण

                प्रधानमंत्री आवास की चाबी और प्रमाण पत्र वितरित, ग्रामीणों...

                Related Articles

                Popular Categories