रायपुर : महासमुंद जिले में 272 कट्टा अवैध धान जब्त

        रायपुर: महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के ग्राम पंचायत कोमा और बरबसपुर में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंडी अधिनियम का उल्लंघन का मामला पकड़ में आने पर कार्रवाई करते हुए कुल 272 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। संयुक्त दल ने ग्राम पंचायत कोमा के मुंशीलाल सोनी के गोदाम और निवास स्थल पर दबिश देकर वहां अवैध रूप से भण्डारित 172 कट्टा धान जब्त किया गया। टीम ने बताया कि यह धान मंडी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए संग्रहित किया गया था। दूसरी कार्रवाई ग्राम पंचायत बरबसपुर के पद्मिनी सोनी समिति गबौद परिसर में की गई, जहां से 100 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                Related Articles

                Popular Categories