KORBA : नगर पालिका आम निर्वाचन-2025 : रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 हेतु रिटर्निग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किये गये है। नगर निगम कोरबा के लिए संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को रिटर्निग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा सरोज महिलांगे, वार्ड क्रमांक 14 से 26 तक के लिये डिप्टी कलेक्टर कोरबा शशिकांत कुर्रे, वार्ड क्रमांक 27 से 39 तक के लिये अधीक्षक भू-अभिलेख अमित झा, वार्ड क्रमांक 40 से 53 तक के लिये तहसीलदार बरपाली अभिजीत राजभानू और वार्ड क्रमांक 54 से 67 तक के लिये सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख कोरबा संदीप गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये है।

              इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् दीपका के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ीउपरोड़ा, तुलाराम भारद्वाज को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक के लिये तहसीलदार दीपका अमित केरकेट्टा और वार्ड क्रमांक 11 से 21 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् दीपका राजेश गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के लिए संयुक्त कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के लिये  नायब तहसीलदार दीपका बंदेराम भगत और वार्ड क्रमांक 16 से 30 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद् कटघोरा के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, रोहित कुमार सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये अति. तहसीलदार कटघोरा श्रीमती प्रियंका चंद्रा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् कटघोरा ज्ञानपुंज कुलमित्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पाली के लिये अनुविभागीय अधिकारी पाली श्रीमती सीमा पात्रे को रिटर्निंग आफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये तहसीलदार हरदीबाजार विष्णु पैकरा और वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली पुर्णेन्दु तिवारी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। और नगर पंचायत छुरीकला के लिये तहसीलदार दर्री मनहरण सिंह राठिया को रिटर्निंग ऑफिसर एवं वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक के लिये नायब तहसीलदार कोरबा दीपक पटेल तथा वार्ड क्रमांक 9 से 15 तक के लिये मुख्य नगर पालिकारी अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला दिपांकर यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।


                              Hot this week

                              KORBA : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

                              भीषण गर्मी में लू से बचाव हेतु आवश्यक उपाय...

                              KORBA : मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित

                              दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रितकोरबा (BCC NEWS 24): रजिस्ट्रीकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories