रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

            • मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का करेंगे वाचन

            रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी बिलासपुर जिले के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री चौधरी मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। श्री चौधरी शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories