कोरबा: कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क हादसे में घायल, महाकुंभ से वापस लौट रहे थे, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

        कोरबा: कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान कर शनिवार रात वे वापस लौट रहे थे, तभी चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        मोरगा चौकी पुलिस के मुताबिक, केंदई गांव में गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई। घटना में बोधराम कंवर के साथ उनके भाई दया राम कंवर और कदम यादव भी घायल हुए हैं।

        कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे बोधराम कंवर एक सड़क हादसे में घायल हो गए।

        कोरबा के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे बोधराम कंवर एक सड़क हादसे में घायल हो गए।

        निजी अस्पताल में इलाज जारी

        हादसे के वक्त गाड़ी में 4 लोग सवार थे, जिनमें दो और लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा के पूर्व विधायक बोधराम कंवर के बेटे पुरुषोत्तम कंवर सहित स्थानीय कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंच गए।

        हादसे में सभी घायलों को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        हादसे में सभी घायलों को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया । हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी।

        बता दें कि बोधराम कंवर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे है और ‘छत्तीसगढ़ के गांधी’ के रूप में प्रसिद्ध है।



                Hot this week

                रायपुर : जशपुर के 2600 विद्यालयों में गूंजा ‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ का संदेश

                चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पर्यावरण...

                बिलासपुर : PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग

                अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों...

                Related Articles

                Popular Categories