बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत द्वारा ग्रामीण खेलकूद महोत्सव का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन

              बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2025 को ग्रामीण खेलकूद महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में परियोजना प्रभावित सात गांवों – सीपत, जांजी, देवरी, गतोरा, रलिय, कौड़िया और रांक के 252 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों के लिए विभिन्न खेल आयोजनों जैसे 100 मीटर रेस , 200 मीटर रेस, हाई जम्प, लोंग जम्प, शॉटपुट थ्रो, जेवलिन थ्रो, रिले रेस और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया गया।

              इस आयोजन को जिला खेल एवं शिक्षा अधिकारी का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ।

ग्रामीण एथलेटिक मीट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है। एनटीपीसी सीपत हमेशा से ही नैगम सामाजिक दायित्व को निभाते हुए स्थानीय समुदायों के समग्र विकास हेतु प्रयासरत है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्कूलों के शिक्षकों, प्रतिभागियों और आयोजकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

              विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

एनटीपीसी सीपत इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर एक उज्जवल समाज की नींव रख रहा है। 



                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories