KORBA : नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 : नगरीय निकायों के स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में किया गया परिवर्तन

        • कोरबा, दीपका, बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा, कटघोरा, छुरीकला हेतु मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय को बनाया गया स्ट्रांग रूम
        • नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को बनाया गया स्ट्रांग रूम
        • निर्मित स्ट्रांग रूम से ही सम्पादित होगा सम्बंधित नगरीय क्षेत्र हेतु मशीन वितरण,वापसी व मतगणना कार्य

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय क्षेत्र हेतु  स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल में परिवर्तन किया है। जिसके तहत नगर निगम कोरबा व नगर पालिका परिषद  दीपका व बांकीमोंगरा हेतु आईटी कॉलेज झगरहा को स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं छुरीकला हेतु स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा को बनाया गया है एवं नगर पंचायत पाली हेतु मंगल भवन पाली को स्ट्रांगरूम /मतगणना स्थल बनाया गया है। उक्त नगरीय क्षेत्र हेतु निर्वाचन कार्य निष्पादन के लिए सम्बंधित क्षेत्र के लिए निर्मित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से ईवीएम मशीन वितरण व जमा कार्य किया जाएगा। साथ ही मतगणना दिवस पर उक्त नगरीय क्षेत्र के मतदान की मतगणना  भी सम्बंधित स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल से की जाएगी।



                Hot this week

                KORBA : सेवा मेरा योगदान – दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

                सेवा संकल्प अभियान के तहत कोरबा में दिव्यांग सहायता...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज में कौशल ज्ञान दान कार्यक्रम आयोजित

                युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण के साथ कैरियर, वित्तीय...

                KORBA : जैन चुस्की चाय के विक्रय-वितरण पर कोरबा जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

                खाद्य जांच में एसेसल्फेम पोटैशियम की मात्रा निर्धारित सीमा...

                Related Articles

                Popular Categories