KORBA : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 77वीं पुण्यतिथि मनाया गया

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 77 वीं पुण्यतिथि को मौन दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यालय में सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। तत् पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर गांधी जी के प्रिय रघुपति राघव राजाराम भजन कीर्तन का गायन किया गया। पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से तथा अहिंसा के सिद्धांत पर भारत को आजाद कराया।

              प्रदेश कांग्रेस सचिव ने कहा कि गांधी जी ने किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों के प्रति हो रहे अत्याचार व भेदभाव के विरूद्ध आवाज उठाने के लिए लोगों को एकजुट किया। महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया। गांधी जी ने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोषाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर बनाते थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी ने ग्रामीण क्षेत्र में रहकर ग्रामीणों में विश्वास पैदा करते हुए उन्होने अपना कार्य गांवों की सफाई करने से आरंभ किया और स्कूल, अस्पताल, धर्मशाला बनाए गये। इसके अलावा सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिये ग्रामीण नेतृत्व को प्रेरित किया।

              कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि प्रेम, भाईचारा तथा सत्याग्रह जैसी विरासत हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मिली है जिसकी राह पर आगे बढ़कर हम भारत को जोड़ रहे हैं। हाथ से हाथ जोड़कर भारत में एकता और भाईचारा को विस्तार दे रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी दुष्यंत शर्मा, रूपा मिश्रा, पुष्पा पात्रे, द्रोपदि तिवारी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                              ग्राम लालाकापा के प्रभा को मिला सुरक्षित, मजबूत पक्का...

                              KORBA : दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित और ठोस कदम उठाने के निर्देश

                              कलेक्टर-एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा बैठक में महत्वपूर्ण...

                              Related Articles

                              Popular Categories