KORBA : कलेक्ट्रेट में आमजनों को दी गई ईवीएम से वोटिंग की जानकारी

              • जिला कार्यालय के राजकुमार कंवर, वकीलगण एवं आम नागरिक ईवीएम से वोट डालने की प्रकिया से हुए अवगत

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व आमजनों को ईवीएम मशीन से मतदान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय में प्रदर्शनी लगाकर कर्मचारियों एवं अपने कार्य से जिला कार्यालय आने वाले लोगों को ईवीएम मशीन से मतदान के सम्बंध में जानकारी दी गई। जिला कार्यालय में कार्यरत  सहायक ग्रेड 02 श्री राजकुमार कंवर ने नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान ईवीएम मशीन से मतदान प्रक्रिया को गम्भीरता से अवलोकन किया एवं बटन दबाकर वोटिंग प्रकिया से अवगत हुए। इसी प्रकार अपने कार्य से कलेक्ट्रेट  आने वाले वकीलगण एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट आने वाले ग्रामीणों  ने भी ईवीएम से वोटिंग के सम्बंध में जानकारी लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न

                              पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागतरायपुर...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

                              भारत माता वाहिनी योजना के विस्तार, नशामुक्ति केन्द्रों की...

                              Related Articles

                              Popular Categories