KORBA : जिला पंचायत कोरबा चुनाव के प्रथम चरण के परिणाम घोषित

              • रिटर्निंग अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग ने विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र किए प्रदाय

              कोरबा (BCC NEWS 24): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जिला पंचायत कोरबा के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से प्रथम चरण में 1 से 4 तक के निर्वाचन क्षेत्रों में 17 फरवरी को मतदान संपन्न हुआ। ग्रामीण मतदाताओं ने पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चयन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज, गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने प्रथम चरण के चुनाव परिणाम घोषित किए। मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात उन्होंने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया।

              घोषित परिणामों के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 01 से श्रीमती रेणुका राठिया निर्वाचित हुईं।निर्वाचन क्षेत्र 02 से अनंत सुष्मिता कमलेश विजयी रहीं। निर्वाचन क्षेत्र 03 से श्रीमती सावित्री अजय कंवर को सफलता मिली। निर्वाचन क्षेत्र 04 से श्री रज्जाक अली निर्वाचित हुए। रिटर्निंग अधिकारी श्री नाग ने सभी विजयी प्रत्याशियों को सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, उप संचालक सुश्री जूली तिर्की सहित अन्य अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

                              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में...

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              रायपुर : स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश

                              मातृ-शिशु स्वास्थ्य में बेहतर परिणामों हेतु दायित्वों का निष्ठापूर्वक...

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              Related Articles

                              Popular Categories