जांजगीर-चांपा: नवनिर्वाचित सरपंच की अचानक बिगड़ी तबीयत, जीत के 3 दिन बाद निधन, बिलासपुर अपोलो में ली अंतिम सांस

        जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा बहेराडीह की नवनिर्वाचित सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम का बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

        भगवती मरकाम ने 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। अगले दिन 24 फरवरी को गांव में उनकी भव्य विजय रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने घरों में आरती सजाकर उनका स्वागत किया। महिलाओं ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद दिया। रैली बहेराडीह से शुरू होकर जाटा के भाठापारा मोहल्ले में समाप्त हुई।

        26 फरवरी की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनके गृह ग्राम जाटा में अंतिम संस्कार किया गया।

        ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले पूरा गांव जश्न में डूबा था। इतनी जल्दी यह दुखद खबर मिलेगी, किसी ने नहीं सोचा था। भगवती मरकाम की अचानक मौत से उनका परिवार और समर्थक शोक में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके परिवार को हरसंभव मदद की मांग की है।



                Hot this week

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली किरारी की तस्वीर, घर के नल ने आसान की जिंदगी

                821 परिवारों के घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल, महिलाओं को मिली...

                Related Articles

                Popular Categories