Wednesday, February 11, 2026

            KORBA : चौहान समाज के सम्मेलन में शामिल हुए पार्षद नरेंद्र देवांगन

            कोरबा (BCC NEWS 24): चौहान समाज के सामाजिक सम्मेलन में वॉर्ड क्रमांक 18 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली और उन्नति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने समाज के सभी गणमान्य लोगों से भेंट कर उनसे संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चौहान समाज आज एकजुटता और प्रगतिशील के नए आयाम स्थापित किए हैं। श्री देवांगन ने कहा कि समाज के स्नेह और आशीर्वाद हर बार भाजपा को मिलता रहा है। हाल ही में निकाय चुनाव में चौहान समाज ने पूर्ण रूप से भाजपा को आशीर्वाद देकर जीतने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समाज की हर जरूरत और मांग को आपका आशीर्वाद रूपी निर्देश मानकर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष जीवन लाल चौहान, रथलाल चौहान, दिनेश लाल चौहान, शिव कुमार चौहान, राकेश चौहान, जवाहर चौहान, मुकेश चौहान, पार्षद सुनीता चौहान, नवधा चौहान, प्यारे लाल चौहान, रामकुमार राठौर, जोहान लाल चौहान समेत अधिक संख्या में लोग शामिल हुए। 


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ घर का सपना

                          रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के...

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          रायपुर : पशुपालन योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय दल

                          दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में  राष्ट्रीय गोकुल मिशन सहित ...

                          Related Articles

                          Popular Categories