तनिष्क शोरूम से 25 करोड़ की ज्वेलरी की लूट, 3 बाइक से आए थे 6 बदमाश, पुलिस फायरिंग के बाद पकड़े गए दो आरोपी, दो झोला ज्वेलरी बरामद

              आरा (भोजपुर): बिहार में आरा के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम से सोमवार को 6 बदमाश 25 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए। बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने फायरिंग की। दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से दो झोला ज्वेलरी बरामद की।

              4 बदमाश लूटी हुई ज्वेलरी लेकर भाग गए। शोरूम के स्टोर मैनेजर कुमार मृत्युंजय ने बताया, ‘शोरूम में 50 करोड़ से ज्यादा के जेवरात थे। अपराधियों ने 25 करोड़ के गहने लूट लिए हैं।’

              सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे 3 बाइक से आए 6 बदमाशों ने शोरूम के बाहर खड़े गार्ड के साथ मारपीट कर उनका हथियार भी छीन लिया।

              शोरूम में घुसते ही शटर अंदर से बंद करके करीब 22 मिनट तक दोनों फ्लोर पर लूटपाट की।

              भोजपुर के SP राज ने बताया, ‘पुलिस ने शोरूम के अंदर लूट की फोटो वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर की थी। बड़हरा थाना पुलिस ने बबुरा छोटी पुल के पास 3 बाइक पर 6 संदिग्धों को देखा। उनके रोकने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

              पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें 2 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनके पास से 2 पिस्टल, 10 कारतूस, 2 बड़े झोले में तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात मिले हैं।

              इनके नाम सारण जिले के दिघवारा निवासी विशाल गुप्ता और सोनपुर के सेमरा निवासी कुणाल कुमार है।

              अब लूटपाट के दौरान की तस्वीरें देखिए..

              दो अपराधियों ने तनिष्क शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाया और उनके हाथ ऊपर करवा दिए।

              दो अपराधियों ने तनिष्क शोरूम के स्टाफ को बंधक बनाया और उनके हाथ ऊपर करवा दिए।

              बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने शोरूम के रैक से गहने निकालने शुरू किए।

              बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने शोरूम के रैक से गहने निकालने शुरू किए।

              शोरूम के अंदर घुसते ही अपराधियों ने गार्ड को गन पॉइंट पर ले लिया।

              शोरूम के अंदर घुसते ही अपराधियों ने गार्ड को गन पॉइंट पर ले लिया।

              अपराधियों ने इस तरह से गार्ड को घुटने के बल बिठाकर लूट की।

              अपराधियों ने इस तरह से गार्ड को घुटने के बल बिठाकर लूट की।

              शोरूम के गार्ड मनोज कुमार ने बताया-

              10 बजे शोरूम खुला था। तभी 3 बाइक से 6 अपराधी आए और शोरूम के पास गाड़ी खड़ी कर दी। शोरूम के नियम के अनुसार, 4 से अधिक लोगों को एक साथ एंट्री नहीं दी जाती है। इसलिए पहले 2 लोग अंदर गए और जैसे ही छठा अपराधी अंदर आया, उसने मेरे सिर पर पिस्टल रख दी। मेरे साथ मारपीट भी की। राइफल भी ले गए। शोरूम में रखे सोने-चांदी और हीरे के जेवरात बैग में भर लिए। लूट के दौरान बदमाशों ने सेल्समैन को भी पीटा है।

              तनिष्क की सेल्सगर्ल सिमरन ने बताया-

              जैसे ही अपराधी गार्ड को धक्का देकर अंदर पहुंचे। मैंने पुलिस को 20 से 25 बार कॉल किया, लेकिन तुरंत एक्शन नहीं लिया गया। सिर्फ कहा जा रहा था कि गाड़ी पहुंच रही है। अपराधी 10 की संख्या में थे। सभी के पास दो-दो हथियार थे। अंदर आते ही सभी स्टाफ का फोन लेकर माथे पर हथियार भिड़ा दिया। इसके बाद काउंटर के सारे गहने लेकर फरार हो गए।

              नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में लूट हुई है।

              नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में लूट हुई है।

              लूटपाट की टाइमलाइन

              • सुबह 10 बजे तनिष्क शोरूम खुला।
              • 10.15 बजे साफ-सफाई का काम शुरू हुआ।
              • 10.20 बजे 2 बदमाश शोरूम में घुसे।
              • 10 मिनट बाद बाकी बदमाश अंदर घुसे।
              • 10.50 पर सभी लूटपाट कर शोरूम से भाग निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची।
              • 11.23 बजे SP और ASP मौके पर पहुंचे।
              पुलिस CCTV की मदद से अपराधियों को पकड़ने में जुटी है।

              पुलिस CCTV की मदद से अपराधियों को पकड़ने में जुटी है।

              भोजपुर के SP राज ने बताया, ‘ASP परिचय कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है। सभी चौक-चौराहे पर नाकेबंदी कर दी गई है।’


                              Hot this week

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories