मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिली चिट्‌ठी से मचा हडकंप, बीच रास्ते से वापस लौटी मुंबई

        नई दिल्ली: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। 8 घंटे 37 मिनट की उड़ान के बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट में 19 क्रू मेंबर्स समेत 322 यात्री सवार थे।

        एअर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के वॉशरूम में एक नोट मिला, जिसमें बम की धमकी दी गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए रास्ते से ही विमान को वापस मुंबई लाने का फैसला किया गया। विमान 10:25 बजे मुंबई पहुंचा। एअर इंडिया की फ्लाइट AI119 ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से रात 1:43 बजे न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी थी।

        फ्लाइट 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया

        एयरलाइन ने कहा कि फ्लाइट को अब 11 मार्च सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है। यात्रियों को होटल आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सहायता दी गई है। हमारी टीम जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

        6 मार्च को शिकागो-दिल्ली फ्लाइट डायवर्ट की गई थी

        इससे पहले 6 मार्च को शिकागो से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक अन्य उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के 5 घंटे बाद शिकागो वापस लौटना पड़ा था। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए समय पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

        एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट 6 मार्च 2025 को ग्रीनलैंड के ऊपर थी, जब विमान के 12 में से 11 शौचालय बंद हो गए। करीब 300 यात्रियों के लिए सिर्फ एक शौचालय चालू रह गया, जो बिजनेस क्लास में था। ऐसे में 14 घंटे की यात्रा के बीच फ्लाइट को शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला लेना पड़ा।



                Hot this week

                कोरबा: श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

                मिनीमाता महतारी जतन योजना से प्राप्त 20 हजार रुपये...

                कोरबा: पीएम श्री स्कूल बालको में ‘नमो सेवा गाथा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

                विद्यार्थियों ने योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प...

                Related Articles

                Popular Categories