KORBA : पूर्व मंत्री ने कोरबावासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को रंगों का पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति का सामाजिक समरसता और सद्भावना का पर्व है। होली का पर्व भाई-चारे एवं सौहार्द की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वही होलिका दहन वास्तव में मानव समाज से हर प्रकार की बुराई को नष्ट करने और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि तथा शांति और खुशहाली की कामना की है।



                Hot this week

                रायपुर : लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण

                सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक...

                Related Articles

                Popular Categories