कोरबा : BALCO में होली का त्योहार धूमधाम से संपन्न

            बालकोनगर (BCC NEWS 24): बालको परिवार ने होली उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। बालको के एल्यूमिनियम क्लब में आयोजित कार्यक्रम में बालको के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन और विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने तबला और ढोलक की सुमधुर धुनों पर फाग गीतों का आनंद लिया। सीईओ श्री राजेश कुमार और बालको महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने बालको परिवार को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

            होली की पूर्व संध्या पर बालकोनगर स्थित जीईटी हॉस्टल में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालको के युवा अधिकारियों ने विधिपूर्वक होलिका की पूजा-अर्चना कर उसका दहन किया। कंपनी द्वारा आयोजित इस होली उत्सव में स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित गुलाल का उपयोग किया गया। इस पहल ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया। “उन्नति” द्वारा निर्मित यह गुलाल बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल है, जो न केवल स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories