Sunday, February 15, 2026

              KORBA : रंग पंचमी पर बांधाखार में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

              कोरबा/बांधाखार (BCC NEWS 24): बांधाखार में रंग पंचमी के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन में भाजपाजिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका राजेंद्र राजपूत, पूर्णिमा शोभा जगत, जनपद सदस्य मनोज कुमार और रूपेश कुमार सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

              कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस उल्लासमय माहौल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने शानदार नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का त्योहार है। यह समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करता है। इसी तरह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने का एक बेहतरीन जरिया है।

              नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका ने कहा कि रंग पंचमी पर इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। सभी जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। 


                              Hot this week

                              रायपुर: सरस्वती सायकल योजना: अब आसान हुई अदिति की शिक्षा की राह

                              पढ़ाई छोड़ने का इरादा हुआ खत्म, अब रोज़ समय...

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              BIG NEWS: बांग्लादेश में देशी बम बनाने के दौरान धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

                              ढाका: बांग्लादेश के चापाइनवाबगंज जिले में शनिवार सुबह करीब...

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              Related Articles

                              Popular Categories