Monday, March 2, 2026

              KORBA : रामायण ग्रंथ से हमें सबसे बड़ी सीख मिलती है विविधता में एकता-मनोज झा

              कोरबा (BCC NEWS 24): करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सन्डेल, फरस वानी, एवं चिचोली मैं आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा जी सम्मिलित हुए जहां उनके द्वारा प्रभु श्री राम सीता माता एवं लक्ष्मण जी का तेल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया, इसके पश्चात समिति के सदस्यों द्वारा जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा जी का स्वागत शाल श्रीफल से किया गया जहां जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कि रामायण की सबसे बड़ी सीख है कि विविधता में एकता, बुराई पर हमेश अच्छाई की ही जीत। जिस तरह माता सीता पर रावण ने बुरी नजर डाली और अंत में भगवान श्रीराम ने रावण को पराजित कर माता सीता को वापस पा लिया।बुराई कितनी भी शक्तिशाली या बड़ी क्यों न हो, लेकिन अपनी अच्छी नीयत और गुणों के कारण सच्चाई की ही जीत होती है। रामायण एक महान ग्रंथ है। जिसके हर पात्र से हमें शिक्षा मिलती है। रामायण में प्रभु श्रीराम ने यह बताया और सिखाया कि संसार में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता कोई उच्च वर्ग का या कोई निम्न वर्ग का नहीं होता है। प्रभु श्रीराम वन में वनवासियों और आदिवासियों की तरह ही रहे। उनका केंवट, जटायु, संपाती, शबरी, वानर, रीछ आदि कई जनजातियों ने साथ दिया। ऋषि मुनियों के आश्रम के साथ ही आदिवासियों की झोपड़ी में भी रहे थे।संपूर्ण रामायण में हर पात्र ऊंच और नीच के विचारों से मुक्त है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में सभी से समान व्यवहार रखा,कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मयूर पारिक संजू वैष्णव तुलसी,चतुर कश्यप, धनजय विझवार, सीताराम कश्यप, मगरचंद कश्यप, नन बूटवा राम, रहस राम,मणिशंकर कश्यप, खीक राम विझवार,एवं ग्रामीण जन भारी संख्या मे उपस्थित रहे 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories