KORBA : नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं नत्थूलाल यादव के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया है।
              उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष द्वय का सम्मान समारोह दिनांक 31 मार्च 2025 दिन सोमवार को दोपहर 02.30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित किया गया है।

              सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य आतिथ्य तथा रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार विशिष्ट आतिथ्य के रूप में उपस्थित होंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक, सेवादल, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशीगण, पूर्व पार्षदगण, जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका जनपद पंचायत, नगर पंचायत के कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस विभाग के समस्त मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बाल सक्षम नीति 2022 के तहत प्रदेशभर में विशेष अभियान तेज

                              सड़क जैसी परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों के...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन: सुकली बना ‘हर घर जल’ का आदर्श ग्राम

                              सरपंच और ग्रामीणों की सहभागिता से हर घर तक...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता

                              लक्ष्मी गंधर्व की छोटी-छोटी जरूरतें हो रही पूरीरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories