KORBA : राजस्व वसूली पर आयुक्त के कड़े तेवर, बड़े बकायादारों की सम्पत्ति, भवन, दुकान होंगे सील

              • आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा की, कम वसूली पर हुए नाराज, बकायादारों पर नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही किए जाने, अधिकारियों को दिए निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के बडे़ बकायादारों द्वारा यदि तत्काल बकाया कर राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई जाती तो उनकी सम्पत्ति, भवन व दुकान आदि को सील किया जाएगा। आज आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम की राजस्व वसूली कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए करों की कम वसूली पर गहरी नाराजगी जताई तथा जिन बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि जमा नहीं कराई जा रही है, उन पर नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही किए जाने, सम्पत्तियों को सील किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, सम्पत्तिकर अधिकारी अनिरूद्ध सिंह एवं निगम के राजस्व निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों, सहायक राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति में राजस्व वसूली कार्या की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने सम्पत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर, भवन, दुकान किराया सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्त होने वाले राजस्व के वसूली की कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा वर्तमान तक की गई कर वसूली एवं बकाया कर राशि की जोनवार, वार्डवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विगत वर्षो की बकाया कर राशि सहित वर्तमान वर्ष की कर राशि की वसूली में अपेक्षित तेजी लाएं, बकायादारों से सतत संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा करवाएं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निगम के विकास व निर्माण कार्यो तथा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि करदाताओं से निगम को प्राप्त होने वाले राजस्व की प्राप्ति नियमित रूप से हो तथा करों का भुगतान निगम कोष में समय पर किया जाए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बकाया कर राशि की कम वसूली होने पर गहरी नाराजगी जाहिर की तथा बडे़ बकायादारों की सम्पत्ति, भवन, दुकान आदि को सील करने की कार्यवाही त्वरित रूप से किए जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए।

              करों का भुगतान समय पर कर विकास में अपना सहयोग दें

              आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के बकायादारों, करदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे निगम को देय करों की बकाया राशि तथा वर्तमान वर्ष की कर राशि का भुगतान निगम को करें तथा शहर के विकास व नागरिक सेवाओं एवं सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने में निगम को अपना सहयोग दें। बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, राजस्व निरीक्षक सुमित गुप्ता, अजय अग्रवाल, अविनाश जायसवाल, संजय सिंह ठाकुर, महेश्वर सिंह, शिव बहादुर पटेल, विशाल सिंह कंवर, कपिल श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, उत्तम राठौर, देवव्रत आदित्य, पी.जी.गोस्वामी, रविशंकर तिवारी आदि के साथ सभी सहायक राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(...

                              Related Articles

                              Popular Categories