रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं

              • संकटमोचन से सबके जीवन में आए सुख, शांति और समृद्धि – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकटमोचन भगवान हनुमान सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का संचार हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान जी का जीवन हमें अटूट भक्ति, अदम्य साहस और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने, धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि हनुमान जयंती का यह पर्व सभी के लिए मंगलकारी सिद्ध हो और समाज में सद्भाव, समर्पण और शक्ति का संचार करे।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : नारायणपुर के एकलव्य रचेंगे नई दिल्ली में इतिहास

                              जोनल राष्ट्रीय युवा संसद में छत्तीसगढ़ उपविजेता8 बच्चों का...

                              रायपुर : पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर वन मंत्री केदार कश्यप ने जताया गहरा शोक

                              छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को हुई अपूरणीय क्षतिः वन...

                              Related Articles

                              Popular Categories