पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून का विरोध, कई इलाके में इंटरनेट बंद, भीड़ ने बाप-बेटे को पीट-पीटकर मारा, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश- सेंट्रल फोर्स तैनात करें

              मुर्शिदाबाद: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी की याचिका पर कोर्ट ने आदेश जारी किया है। वक्फ कानून के विरोध में राज्य में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है।

              मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर पिता-बेटे की हत्या कर दी। इनकी पहचान हरगोविंद दास (पिता) और चंदन दास (बेटे) के रूप में हई है। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। वहीं, गोली लगने से एक अन्य घायल हो गया। हिंसा जिले के शमशेरगंज ब्लॉक के धुलियान में हुई।

              कल यानी 11 अप्रैल को भी धुलियान में हिंसा भड़की थी। यहां एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी आज अस्पताल में मौत हो गई। लिहाजा मुर्शिदाबाद हिंसा में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसाग्रस्त इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

              ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- आज की घटना का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। पुलिस की ओर से गोली नहीं चली है, BSF की ओर से हो सकता है। ये शुरुआती जानकारी है। घायल खतरे से बाहर है। अब तक 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

              शनिवार को भड़की हिंसा में भीड़ ने पिता-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

              शनिवार को भड़की हिंसा में भीड़ ने पिता-बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

              ममता बोलीं- दंगा न करें, सबकी जान कीमती

              मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा- वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। कानून केंद्र ने बनाया है, इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। मेरी अपील है कि शांत रहें। सबकी जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं।

              मुर्शिदाबाद, मालदा, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में 11 अप्रैल को हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी थी और पुलिस पर पथराव किया था। सुइटी थाना क्षेत्र के साजूर क्रॉसिंग में पुलिस पर क्रूड बम भी फेंके गए थे। इस दौरान 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

              हालात काबू करने के लिए पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में दो लोग घायल हुए थे। दोनों का इलाज जारी है।

              मुर्शिदाबाद हिंसा से जुड़ी 8 तस्वीरें…

              मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और सुती इलाकों में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए।

              मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और सुती इलाकों में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए।

              मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की गई।

              मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की गई।

              मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगाई।

              मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगाई।

              प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागती पुलिस टीम।

              प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागती पुलिस टीम।

              हिंसक भीड़ ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

              हिंसक भीड़ ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

              हंगामे के कारण NH-12 पर ट्रैफिक रोका गया था।

              हंगामे के कारण NH-12 पर ट्रैफिक रोका गया था।

              उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग लगाई।

              उग्र भीड़ ने कई वाहनों को आग लगाई।

              रेल और सड़क यातायात चालू किया गया है। हालांकि, इंटरनेट बंद रखा गया है।

              रेल और सड़क यातायात चालू किया गया है। हालांकि, इंटरनेट बंद रखा गया है।

              ​​​​​​राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शाह से बातचीत की

              पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर राज्य के गर्वनर सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की। इसके अलावा बोस ने राज्य सरकार को मुर्शिदाबाद, मालदा और दक्षिण 24 परगना जिलों के संवेदनशील इलाकों में उपद्रव के लिए जिम्मेदार उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए।

              राजभवन के जारी वीडियो में बोस ने कह- सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित नहीं किया जा सकता और विरोध के नाम पर लोगों के जीवन से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उन उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो सोचते हैं कि वे कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले में विकास को मिली नई रफ्तार

                              स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं को 15.85...

                              Related Articles

                              Popular Categories