रायपुर : चौहान समाज संस्कृति और धरोहर को संजो कर रखने वाला समाज – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

              • मंत्री श्री चौधरी गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में हुए शामिल

              रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में आयोजित गन्धर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि समाज के वंचित लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास सभी का नैतिक जवाबदारी है। चौहान समाज अपनी धरोहर और संस्कृति को संजो कर रखा है। चौहान समाज का यह प्रयास सभी समाज के लिए अनुकरणीय है। चौहान समाज जागरूक समाज है। समाज के लोग अपने निरंतर प्रयास से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का लाभ समाज के युवक-युवतियां ले रहीं हैं।

              मंत्री श्री चौधरी गंधर्वकला सांस्कृतिक सम्मेलन में हुए शामिल

              कार्यक्रम में युवाओं ने मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। मंत्री श्री चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान, नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि गण, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : केतनपाल में जल जीवन मिशन बना बदलाव की धारा

                              हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल, वर्षों पुरानी जल समस्या...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा किसानों को उन्नत धान बीजों का वितरण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर–राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories