रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंबागढ़ चौकी में सुशासन तिहार में 690 आवेदन प्राप्त

                              सुशासन तिहार के तहत शहरी वार्डों की समस्याओं के...

                              रायपुर : धौरपुर पूर्व राजपरिवार में मिलीं दुर्लभ धार्मिक पांडुलिपियां

                              ज्ञानभारतम अभियान के तहत 11 महत्वपूर्ण पांडुलिपियों का हुआ...

                              रायपुर : सुशासन तिहार : ग्राम पंचायत बिलारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1473 आवेदन प्राप्त

                              ’हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, राशन कार्ड, आयुष्मान...

                              Related Articles

                              Popular Categories