KORBA : “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में नगर पंचायत छुरीकला ने पारित किया सर्वसम्मत प्रस्ताव

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पंचायत छुरीकला की सामान्य सभा की बैठक में आज एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को सभी पार्षदों और प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। नगर पंचायत छुरीकला के कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने की, जिसमें कुल 17 सदस्यों की भागीदारी रही। सभी सदस्यों ने एकमत होकर प्रस्ताव क्रमांक 01 के अंतर्गत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विचार का समर्थन किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रणाली प्रशासनिक खर्च में कटौती, चुनावी थकावट में कमी, मतदाताओं की अधिक भागीदारी और लोकतांत्रिक स्थिरता को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।

        प्रस्ताव में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की गई:-

        1. प्रशासनिक और आर्थिक खर्चों में कटौती होगी।

        2. बार-बार आचार संहिता से शासन बाधित नहीं होगा।

        3. राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित होगी।

        4. मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी।

        5. चुनाव खर्च में कटौती होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

        बैठक के उपरांत इस प्रस्ताव की सत्य प्रति संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई। नगर पंचायत छुरीकला की ओर से मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक 865/स्थ./नपं/2025 के माध्यम से इसे औपचारिक रूप में प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विचार को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 



                Hot this week

                KORBA : आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

                बच्चों में साझा करने और संवेदनशीलता की भावना जगाने...

                रायपुर : लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण

                सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक...

                Related Articles

                Popular Categories