KORBA : भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान के साथ संभाला पदभार, कार्यकर्ताओं में दिखा नया जोश

              कोरबा (BCC NEWS 24): भाजपा कार्यालय में आज एक भव्य और गरिमामय समारोह के बीच नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गोपाल मोदी ने संगठन की जिम्मेदारी संभालते हुए सबको एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

              कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर गोपाल साहू, जोगेश लांबा, नवीन पटेल, संदीप सहगल, ज्योति वर्मा, विकास अग्रवाल, मनीष मिश्रा,
              मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गोपाल मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।

              संगठन को मजबूत करने का संकल्प:-

              समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। नए नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। सभी ने आने वाले समय में भाजपा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का भरोसा जताया।

              भक्तिमय माहौल और जोश:-

              भाजपा कार्यालय पूरे समय भक्तिमय वातावरण और जोश से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर नए उत्साह की चमक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से भाजपा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण : सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल

                              कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान:...

                              Related Articles

                              Popular Categories