रायपुर : छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रहलाद रजक का शपथ ग्रहण समारोह 3 मई को

        • मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 3 मई को राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अति विशिष्ट अतिथि होंगे।

        आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रम एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, विधायकगण सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, दिपेश साहू और ईश्वर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा सेतु अभियान:‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ

                देवरगांव, बंसीताल और अमाडांड क्लस्टर पंचायतों में आयोजित हुए...

                Related Articles

                Popular Categories