कोरबा: भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने संगठन विस्तार में निभाई अग्रणी भूमिका, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया सम्मानित

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में भाजपा चैतमा मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश यादव ने अनुकरणीय कार्य करते हुए जिले में सर्वप्रथम बूथ समिति का विस्तार पूर्ण कर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को उसकी रिपोर्ट सौंप दी। इस संगठनात्मक सक्रियता और तत्परता के लिए श्री गोपाल मोदी ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

              भाजपा कार्यालय कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री मोदी ने श्री यादव के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि “ऐसे समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, और बृजेश यादव ने इसमें आदर्श प्रस्तुत किया है।”

              चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह कार्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी मंडल टीम के सामूहिक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया।

              इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्री यादव की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

              कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जिसमें “पार्टी पहले – व्यक्ति बाद” की भावना साफ झलक रही थी। भाजपा का यह संदेश पुनः स्पष्ट हुआ कि संगठन में मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का सदैव सम्मान किया जाता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना आजीविका का मजबूत सहारा

                              शिवशक्ति महिला स्व-सहायता समूह को मिला मत्स्य महाजाल, मीना...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ बना कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल – मंत्री नेताम

                              भुवनेश्वर जोनल कॉन्फ्रेंस में मंत्री रामविचार नेताम ने रखी...

                              रायपुर : पक्का घर का सपना हुआ पूरा-जयदास नाग

                              बरसात में टपकती छत से मिली मुक्तिरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories