रूस के विक्ट्री डे परेड में शामिल होंगे शी जिनपिंग, पुतिन से करेंगे मुलाकात, कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना

        मास्को: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 मई से रूस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के न्योते पर हो रही है। चीनी विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बात की पुष्टि की।

        इस दौरे का मुख्य उद्देश्य रूस और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना बताया गया है। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक राजनीतिक हालात पर विस्तृत बातचीत करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, शी और पुतिन के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर भी संभावित हैं।

        शी जिनपिंग 9 मई को मास्को के ऐतिहासिक रेड स्क्वायर में आयोजित होने वाले विक्ट्री डे परेड में भी भाग लेंगे। यह परेड नाजी जर्मनी पर सोवियत जीत की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories