रायपुर : राजनांदगांव में आबकारी विभाग की कार्रवाई : 2.700 बल्क लीटर अवैध शराब व स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार

              • अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन सख्त, होटल-ढाबों की भी हो रही सघन जांच

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश में प्रदेश में अवैध मदिरा के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त से सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में अवैध मदिरा व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 2.700 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।

              प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री जीपीएस दर्दी ने जानकारी दी कि अवैध मदिरा विक्रय पर रोक लगाने के लिए होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच करें और अवैध शराब के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

              आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई टिपानगढ़ से केशवखरी मार्ग पर की, जहां हेमंत कुमार मण्डावी नामक व्यक्ति महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री के 15 पाव (कुल मात्रा 2.700 बल्क लीटर) को स्कूटी (क्रमांक सीजी 08 एसी 9838) में अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

              इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचौला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा एवं श्री भोजनारायण उइके की सक्रिय भूमिका रही। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस दिशा में लगातार सख्त अभियान जारी रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : संगोष्ठी गीग मजदूरों के पुर्नउत्थान का शंखनादः शोभा सिंहदेव

                              महाराष्ट्र मंडल में हुई गीग मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा...

                              रायपुर : कृषि मंत्री ने वन शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

                              शहीद वन कर्मियों के बलिदान को किया नमनवन, पर्यावरण...

                              रायपुर : हरी खाद का उपयोग मिट्टी के लिए जीवनदायिनी संजीवनी से कम नहीं

                              मिट्टी की सांस लौटाएगी हरी खाद- घटती उर्वरता के...

                              Related Articles

                              Popular Categories