कोरबा: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी की जमकर पिटाई, 13 साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब दूसरी महिला से करने लगा था प्यार; पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल

        पत्नी की प्रताड़ना करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

        कोरबा: जिले में शादी के बाद किसी दूसरी महिला के साथ संबंध को लेकर जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। इसके बाद पता चला कि महिला को उसका पति काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था।

        शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, हिंदू जागरण मंच ने आरोपी द्वारा महिला को प्रताड़ित प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

        13 साल पहले किया था लव मैरिज

        मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के पुरानी बस्ती के नूर मोहम्मद मेमन (उम्र 40 वर्ष) ने लगभग 13 साल पहले शारदा विहार की रहने वाली एक हिंदू युवती से लव मैरिज किया था। शादी के बाद पति के कहने पर उसे अपना नाम भी बदल दिया। शादी के बाद दोनों साथ में रह रहे थे और उनकी एक बेटी भी है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ वर्षों बाद नूर मोहम्मद किसी दूसरी महिला के साथ संपर्क में आया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

        दूसरी महिला से अफेयर, विरोध पर करने लगा प्रताड़ित

        नूर मोहम्मद की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसे यह बात अच्छी नहीं लगी। गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, नूर मोहम्मद पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित और घर में जानवरों जैसा बर्ताव करने लगा।

        इसी बीच एक दिन जब नूर मोहम्मद ड्यूटी के बहाने दूसरी महिला के पास जाने वाला था। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो उसने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। यह बात जब शारदा विहार के कुछ लोगों मिली तो उन्होंने पीड़िता की मदद की। उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पीड़िता के शरीर पर जख्म के कई निशान पाए गए।

        सामाजिक संगठन ने की मदद

        घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच की कार्यकारिणी सदस्य स्मिता सिंह भी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला की हालत देख पुलिस को बुलाया। स्मिता सिंह ने बताया कि महिला के साथ उसका पति कई वर्षों से मारपीट और प्रताड़ित कर रहा था।

        सूचना पर मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस चौकी की टीम ने पीड़िता का बयान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दर्ज किया गया। इस आधार पर नूर मोहम्मद मेमन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

        कैसे हुई उससे मुलाकात

        पीड़ित महिला ने बताया कि अकाउंटेंट की जॉब करती थी। पुरानी बस्ती के नूर मोहम्मद मेमन ऑटो डीलर है। दूसरी जगह जॉब ढूंढने जब वो नूर मोहम्मद मेमन के यहां गई तभी उसकी उससे मुलाकात हुई थी। कुछ समय बाद उसने कहा, वो मुझसे शादी करेगा। हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे।

        वो पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। मुझे उनको सजा दिलवाना है। मैं नहीं उन्हें नहीं छोड़ना चाहती, लेकिन वो मुझे साथ नहीं रखना चाहते हैं। बेटी अगर मेरे साथ रहना चाहती है तो मैं रखूंगी।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

                मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंससेवा...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories