राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और फलोदी जिलों में हाई अलर्ट; 5 बजते ही बाजार का शटर डाउन, 12 घंटे का ब्लैकआउट रहेगा, जोधपुर और किशनगढ़ हवाई अड्डा 14 मई तक बंद

          जयपुर/जैसलमेर/बाड़मेर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और फलोदी जिलों में हाई अलर्ट है। जैसलमेर और बाड़मेर में शाम 5 बजते ही बाजार बंद हो गए। यहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह ब्लैकआउट रहेगा।

          बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। जैसलमेर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। ब्लैकआउट के दौरान घरों के बाहर लगे मीटर की लाइट नहीं दिखे, इसलिए टैप और कपड़ों से ढका गया है।

          श्रीगंगानगर में भी शादी समारोह और धार्मिक कार्यक्रमों में लाइटिंग और डीजे बैन कर दिया गया है। बीकानेर में हॉस्टल खाली करा लिए गए हैं। उधर, सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। अब जोधपुर हवाई अड्डा 14 मई तक और किशनगढ़ हवाई अड्डा 15 मई की सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेगा।

          गौरतलब है कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई की दरमियानी रात और 8 मई की रात को राजस्थान में 5 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिन्हें हवा में ही मार गिराया गया।

          जैसलमेर में एक बस्ती में जिंदा बम मिला है। सूचना के बाद पुलिस व आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे।

          जैसलमेर में एक बस्ती में जिंदा बम मिला है। सूचना के बाद पुलिस व आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे।



                    Hot this week

                    रायपुर : महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

                    नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका,परिवार...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    रायपुर : विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत

                    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री...

                    Related Articles

                    Popular Categories