ब्रेकिंग: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी, ट्रम्प बोले- रातभर दोनों को समझाया, समझदारी भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं

            नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

            पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’

            अमेरिकी विदेश मंत्री ने बुधवार रात भारत-पाक से बात की थी

            अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। उन्होंने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की थी।

            आतंकवाद की निंदा की, लेकिन भारत को संयम बरतने को भी कहा

            अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि मार्को रूबियो ने जयशंकर से फोनकॉल पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ है। हालांकि, उन्होंने यह भी सलाह दी कि भारत जो इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताने और जवाबी कार्रवाई की मांग करने में सावधानी बरते।

            वहीं, टैमी ब्रूस ने बताया प्रधानमंत्री शरीफ से फोन पर बातचीत के दौरान रूबियो ने पाकिस्तान से 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए हमले की निंदा करने और जांच में सहयोग करने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस हमले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने का अनुरोध किया था।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्य स्थापना दिवस पर सूरजपुर में सजेगा जिला स्तरीय राज्योत्सव

                          महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories