नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान, विदेश सचिव बोले- अब जमीनी और हवाई हमले नहीं करेंगे, 12 मई को अगली बातचीत

            नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देश सीजफायर को राजी हैं। जमीन, आकाश और समुद्र में 5 बजे से युद्धविराम हो गया। 12 तारीख को दोपहर 12 बजे DGMO बातचीत करेंगे।

            सीजफायर के लिए मध्यस्थता अमेरिका ने की। शनिवार शाम 5:30 बजे यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर जानकारी दी।

            उन्होंने बताया, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

            अमेरिकी विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति ने मोदी से बातचीत की

            अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं।

            उन्होंने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत युद्धविराम के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम मोदी और शहबाज शरीफ तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना।’


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          Related Articles

                          Popular Categories