रायपुर : खाद्य मंत्री ने संबलपुर में ग्राम गौरवपथ योजना के तहत 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

              रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज संबलपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के अंतर्गत सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह सड़क पुराना पंचायत भवन से श्री आनंद कुर्रे के निवास तक लगभग 600 मीटर लंबाई में बनाई जाएगी, जिस पर लगभग 51.12 लाख रुपये की लागत आएगी। मंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास से आवागमन में सुविधा होगी और गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणजनों ने सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय...

                              रायपुर : एसटी, एससी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण

                              150 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षणरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से कृषि शिक्षा और अनुसंधान में आएगा बड़ा बदलाव

                              कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग...

                              रायपुर : पीएम जनमन आवास से जीवन में आई नई रोशनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश की हर बूंद...

                              Related Articles

                              Popular Categories