KORBA: कोरबा से जयपुर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, कोरकोमा के पास हुई दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची चीख-पुकार; कई गंभीर घायल

              KORBA: कोरबा से जयपुर जा रही एक यात्री बस कोरकोमा बताती के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें से कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

              घटना के बाद कुछ यात्री खुद बस से बाहर निकल आए। कुछ यात्री बस में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

              दरअसल, मामला दो थाना क्षेत्र करतला और रजगामार का है। इसलिए कार्रवाई को लेकर भी दोनों थाना प्रभारियों के बीच सीमा विवाद हो गया। दोनों थानों के बीच यह विवाद है कि घटना की जांच किसके द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

                              जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories