जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए, शोपियां के रहने वाले थे तीनों, भारतीय सेना ने ऑपरेशन चला कर किया ढेर

        नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। शुकरू के जंगली इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

        महाराष्ट्र साइबर सेल ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी और बांग्लादेशी हैकरों ने भारत में 15 लाख साइबर अटैक किए। इनमें से सिर्फ 150 ही कामयाब रहे।

        वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने एयरबेस पर जवानों से मुलाकात की। पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है।

        जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में सोमवार रात ड्रोन दिखे थे। कुछ देर बाद सेना ने कहा कि दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है। आज सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है।

        7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 सिविलियंस की भी जान गई है।

        शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे



                Hot this week

                रायपुर : सुपोषण और आत्मीयता से महका सारंगढ़

                ‘आंगन मिलन‘ समारोह में पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा...

                Related Articles

                Popular Categories