कोरबा: रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगने से मचा हडकंप, सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

        कोरबा: जिले में रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार सुबह आग लग गई। अस्पताल की तीसरी मंजिल के स्टोर रूम में स्थित ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

        घटना के समय अस्पताल में 10 से 12 मरीज भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कई मरीज नवजात शिशुओं को लेकर बाहर भागे। स्टाफ नर्स ने सभी मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

        कई मरीज नवजात शिशुओं को लेकर बाहर भागे।

        कई मरीज नवजात शिशुओं को लेकर बाहर भागे।

        फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

        सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

        जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केसरी ने बताया कि घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। समय रहते सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

        अस्पताल की तीसरी मंजिल के स्टोर रूम में लगी आग।

        अस्पताल की तीसरी मंजिल के स्टोर रूम में लगी आग।

        सभी मरीजों को बाहर निकाला गया

        एक मरीज के परिजन सुनीता कंवर ने बताया कि उनकी बेटी का प्रसव हुआ था। अस्पताल से धुआं निकलता देख राहगीरों ने सूचना दी। इसके बाद सभी मरीजों को बाहर निकाला गया।



                Hot this week

                KORBA : कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं

                कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’कोरबा...

                रायपुर : सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी

                प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिली सुरक्षित छत, शौचालय, महतारी...

                KORBA : आपके घर का पुराना खिलौना, किसी बच्चे की नई मुस्कान बन सकता है

                बच्चों में साझा करने और संवेदनशीलता की भावना जगाने...

                रायपुर : आयुष्मान कार्ड बना मालती बंजारे के लिए इलाज का सहारा

                निःशुल्क बच्चेदानी के ऑपरेशन से मिली वर्षों पुरानी स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories