Saturday, February 14, 2026

              भारत के हमलों ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया, सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला भारतीय सेना ने ज्यादा सटीक हमले किए

              न्यूयॉर्क: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चली सैन्य झड़प पिछले 50 सालों में सबसे बड़ी लड़ाई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयर डिफेंस क्षमताओं को परखा और सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

              इन हमलों के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया। दोनों ने एक-दूसरे को गंभीर नुकसान पहुंचाने का दावा किया।

              सैटेलाइट तस्वीरों से पता लगा कि हमले काफी ज्यादा थे, लेकिन नुकसान दावे से कहीं कम था। इनमें भी ज्यादातर हमले भारत ने पाकिस्तानी ठिकानों पर किए थे। इस हाई-टेक वॉरफेयर की जमाने में दोनों पक्षों ने सटीक निशाना साधा।

              इस लड़ाई में दोनों पक्षों की सेनाओं को नुकसान भी उठाना पड़ा है। भारत ने पांच सैनिकों के नुकसान की बात स्वीकार की है, जबकि पाकिस्तान ने 11 सैनिकों के नुकसान की बात कही है।

              हमलों से पहले और बाद की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों से पता चला है कि भारतीय हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ये हमले सीमित और सटीक थे।

              भारत के पाकिस्तान पर हमले

              1.कराची से सिर्फ 100 किमी दूर भोलारी पर भारत का हमला

              पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से 150 किमी से भी कम की दूरी पर मौजूद भोलारी एयरबेस को भारत ने निशाना बनाया। भारतीय सैन्य अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने एक विमान हैंगर पर सटीक हमला किया।

              सैटलाइट तस्वीरों से भारत का यह दावा सही नजर आया। तस्वीरों में हैंगर वाली जगह पर साफ तौर पर बड़ा नुकसान दिखाई दे रहा है।

              2. आर्मी हेडक्वार्टर के पास नूर खान एयरबेस बना निशाना

              पाकिस्तानी आर्मी के हेडक्वार्टर और प्रधानमंत्री कार्यालय से सिर्फ 25 किमी दूर भारत ने नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया। परमाणु हथियारों की स्टोरेज फैसिलिटी और सिक्योरिटी यूनिट यहां से कुछ ही दूरी पर है।

              इस लिहाज से यह सबसे संवेदनशील सैन्य टारगेट था, जिस पर भारत ने हमला किया।

              3. भारत के हमले से रहीम यार खान एयरबेस की स्ट्रिप में गड्ढा बना

              भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान एयर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया। यह पाकिस्तान का एक अहम एयरपोर्ट भी है। भारत के हमले से एयरबेस की एयरस्ट्रिप पर गहरा गड्ढा बन गया।

              सैटेलाइट तस्वीरों में नुकसान साफ देखा जा सकता है। 10 मई को पाकिस्तान की सेना ने नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें कहा गया था कि यह रनवे चालू नहीं हैं।

              4. सरगोधा एयरबेस पर सटीक हथियारों से दो हमले किए

              पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा एयरबेस के दो अलग-अलग हिस्सों को भारत ने निशाना बनाया। इसके लिए सेना ने सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया। इससे रनवे पर दो अलग-अलग गड्ढे बन गए।

              पाकिस्तान का भारत पर हमला

              तस्वीर में नहीं दिखा पाक हमले का असर

              पाकिस्तान की सेना ने दो दर्जन भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। जबकि भारत ने सिर्फ चार ठिकानों पर सीमित नुकसान होने की बात कही है।

              पाकिस्तान ने जिन जगहों पर हमले का दावा किया, सैटेलाइट तस्वीरों से वहां नुकसान का कोई निशान नहीं।

              पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत के उधमपुर एयरपोर्ट को निशाना बनाने का दावा किया। हालांकि, 12 मई सैटेलाइट तस्वीरों में नुकसान होता नहीं दिखा।

              भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाया ऑपरेशन सिंदूर

              जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपेरेशन सिंदूर चलाया।

              भारत ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। इस हमले में भारत ने 100 से ज्यादा आतंकियों के मरने की बात कही।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: सौर सुजला योजना से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी...

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              Related Articles

                              Popular Categories