Saturday, February 14, 2026

              कोरबा: मामा की शादी में आए भांजे की मौत, मासूम के ऊपर DJ गिरने से गई जान, दूल्हे का जीजा चला रहा था कार, स्टंट मारने की कोशिश में डीजे वाहन को मारी थी टक्कर

              कोरबा: जिले में मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था। तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर जीजा ने कार से स्टंट मारने की कोशिश की। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई।

              हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा देढ़ साल का मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी।

              डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे

              कार में चार लोग सवार थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने कार से स्टंट करने का प्रयास किया।

              दूल्हा शादी करने मना कर रहा था

              घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था। दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।

              डीजे गिरने से बच्चे का सिर फट गया।

              डीजे गिरने से बच्चे का सिर फट गया।

              परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए

              मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सुरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं।

              अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान के बदले धनिया की खेती की ओर किसानों का रुझान

                              उद्यानिकी विभाग दे रहा प्रोत्साहनरायपुर (BCC NEWS 24): फसल...

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories